चंदौली, मई 24 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर बिजली उपकेंद्र से जुड़ी चहनियां, मारूफपुर, सुरतापुर बिजली उपकेंद्रों पर शुक्रवार की रात में बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। रात्रि में नौ बजे से लेकर सुबह सात बजे तक महज चार घंटे की ही सप्लाई मिली। आधी रात को लोग घरों के बाहर बिजली के आने का इंतजार करते नजर आए। इसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।बिजली कटौती पर रोक लगी है लेकिन शुक्रवार की रात को बिजली की अघोषित कटौती से लोग बेचैन दिखे। भीषण गर्मी में रात नौ बजे बिजली कटने के बाद 11 बजे रात को आई। फिर 12 बजे कटने के बाद रात दो बजे के बाद सप्लाई शुरू हुई। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था चरमराई, स्टाफ कम-फॉल्ट ज्यादा पुनः 4 बजकर 45 मिनट पर सप्लाई कट गयी। पूरी रात लोग बिजली की इंतजार में घरों के बाहर निकलकर टहलते नजर आये। एक तरफ भी...