इटावा औरैया, जून 2 -- इटावा। ग्राम नगला छत्ते में ट्रांसफार्मर खराब जाने के कारण आधे गांव की बिजली सप्लाई बंद हो गई। इसके चलते ग्रामीण काफी परेशान है । गर्मी में पीने के पानी तक के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।‌ इसे लेकर परेशान महिलाओं ने कुनैरा बिजली घर का घेराव किया। इन महिलाओं ने बताया कि बिजली सप्लाई आधे गांव की बंद है। इस बारे में बिजली विभाग फोन किए जाने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई बल्कि लाइनमैन ने रकम की मांग भी की। इससे लोग भड़क गए और पुरुष व महिलाएं एक ट्रैक्टर में बैठकर कुनैरा सब स्टेशन पहुंच गए और वहां घेराव कर दिया । इसकी जानकारी मिलने पर अधिशासी अभियंता पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शाम तक बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी । इसके बाद ग्रामीण वहां से वापस आए ।इस प्रदर्शन में ग्रामीणों के साथ किसान सभा के जिल...