गाज़ियाबाद, जून 12 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज लोगों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रहने और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से परेशान दर्जनों लोगों ने स्थानीय विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। लोगों ने आरोप लगाया कि बार-बार बिजली कटौती होने से अंधेरे में बच्चे और बुजुर्ग चोटिल हो रहे है।

बिजली की कटौती का कारण कॉलोनी के लोगों ने बताया कि गुरुवार रात करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी, जिसके बाद पूरी रात लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इसी दौरान कॉलोनी में रहने वाली 85 वर्षीय श्यामा देवी का निधन हो गया। परिजनों ने शव को सुरक्षित रखने के लिए डी-फ्रिज की व्यवस्था की, लेकिन बिजली न होने के कारण वह पूरी रात नहीं चल सका। परिजनों का आरोप है कि अधिक...