कानपुर, मई 22 -- कानपुर देहात। प्रचंड गर्मी में बिजली संकट लोगों पर भारी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से रात के समय मेडिकल कॉलेज में बमुश्किल दो तीन घण्टे की आपूर्ति से छात्र परेशान थे। गुरुवार की आधी रात को छात्रों ने गेट पर आकर हंगामा काटा। करीब दो घण्टे तक चले बवाल के बाद प्राचार्य के समझाने और आपूर्ति शुरू होने के बाद छात्र हॉस्टल में लौटे। बिजली कटौती ने प्रचंड गर्मी में जन जीवन पटरी से उतार दिया है। भारी डिमांड के बीच रात के समय थोड़ी थोड़ी देर में हो रही कटौती लोगों पर भारी पड़ रही है। कुंभी गांव स्थित मेडिकल कालेज के एकेडमिक भवन में पिछले तीन दिन से रात की भारी कटौती के बाद गुरुवार की आधी रात छात्रों के सब्र का बांध टूट गया। यह भी पढ़ें- बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, हाईवे किया जाम छात्र हॉस्टल से निकल कर मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। छात्र...