बिजली कटौती से नाराज महिलाओं ने लगाया जाम
हापुड़, अप्रैल 21 -- कोतवाली क्षेत्र के नरसरी के पास सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज सैकड़ों महिलाओं ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया। महिलाओं का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद से बिजली की समस्या और बढ़ गई है। उनका कहना है कि मीटर में बैलेंस खत्म होते ही तुरंत बिजली कट जाती है, जिससे घरेलू कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, जिससे उन्हें मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा। जाम के कारण मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।सूचना यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के विरोध में हंगामे के बीच हाईवे जाम, गुस्साई महिलाएं मिलने पर पिलखुवा कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.