बस्ती, मई 6 -- देईसाड़, हिन्दुस्तान टीम। एक सप्ताह से गांव में बिजली आपूर्ति नहीं होने से नाराज ग्रामीणों का धैर्य मंगलवार को जवाब दे गया। काफी संख्या में ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र देईसाड़ पहुंचे और मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। उपकेंद्र के सामने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। घेराव की सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ता राजन चौधरी व दुर्गेश चौधरी आदि की अवर अभियंता अवनीश गुप्ता से बात कराई। शाम तक आपूर्ति बहाली के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हो गया। अधीक्षण अभियंता खालिद सिद्दीकी ने बताया कि स्टॉफ के साथ ठेकेदार की भी टीम चार हाइड्रा के साथ लगाई गई है। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान से बिजली विभाग के लाखों की हुई क्षति कुछ जगहों से लापरवाही की शिकायत मिली है। उनके स्तर से खुद मॉनीटरिंग की जा रही है। ग्रामीणों का कहना...