बहराइच, मार्च 5 -- तेजवापुर, संवाददाता। होली पर बिजली कटौती ने ग्रामीणों की खुशियों पर पानी फेर दिया। तेजवापुर उपकेन्द्र से दो रात से विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों की नाराजगी बढ़ गई। ग्रामीण उपकेन्द्र पर जुटे और प्रदर्शन करके अपने गुस्से का इजहार किया। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे क्षेत्र में अंधेरा छाया रहा, जिससे त्योहार का उत्साह फीका पड़ गया। बिजली न होने से घरों की पानी की टंकियां खाली रह गईं, जिससे सुबह से ही लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने होली के अवसर पर किराए पर साउंड सिस्टम और डीजे मंगाए थे, लेकिन बिजली न होने के कारण वे बंद पड़े रहे। इससे युवाओं और बच्चों में खासा आक्रोश देखने को मिला। नाराज ग्रामीण यज्ञेश, पुरषोत्तम, वीरू, अंशु , पप्पू, मोनू, शौर्य समेत अन्य लोगों ने तेजवापुर विद्युत उपकेंद्र पहुंचक...