संभल, अप्रैल 22 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर शरीफनगर में लगातार हो रही बिजली कटौती से आक्रोशित ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले चार दिनों से विद्युत टीम पुलिस के साथ मिलकर हर रात करीब 11 बजे गांव की बिजली आपूर्ति बंद कर देती है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात करीब डेढ़ बजे तक ग्रामीण कोतवाली परिसर में डटे रहे। सोमवार देर रात स्थिति उस समय और गरमा गई जब ग्रामीणों ने कथित रूप से बिजली आपूर्ति बंद करते हुए कर्मचारियों को देख लिया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंच गए और वहीं बैठकर नारेबाजी कर विरोध जताने लगे। यह भी पढ़ें- रातभर बिजली कटौती से फूटा जनाक्रोश, अभियंता का पुतला फूंका ग्रामीणों का कहना था कि करीब एक माह पहले ही नए बने कमालपुर बिजलीघर से गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.