बिजली कटौती से नाराज किसानों ने बिजलीघर का किया घेराव
कन्नौज, मई 18 -- छिबरामऊ। अघोषित बिजली कटौती और ग्रामीण क्षेत्रों में खराब विद्युत आपूर्ति से नाराज किसानों ने सोमवार को भाकियू किसान के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने कार्यालय का घेराव करने के साथ ही विरोध स्वरूप कार्यालय की बिजली भी काट दी, जिससे अधिकारियों में हडक़ंप मच गया। बहवलपुर फीडर के अंतर्गत अल्हनापुर, चटिया, सुखरामपुर, नादनपुर, बहादुरपुर, नगला डाल और नगला आम सहित कई गांवों तथा शेखपुर फीडर के भगवन्तपुर, नकटपुर एवं गुरसहायगंज के विशंभरपुर फीडर से रसूलपुर, नंगपुरवा और लाडपुर आदि गांवों के सैकड़ों किसान बिजलीघर पहुंचे। किसानों का आरोप था कि लगातार अघोषित कटौती के कारण मक्का और मूंगफली की फसलें सूख रही हैं। यह भी पढ़ें- बिजली कट से परेशान किसानों ने की समाधान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.