फतेहपुर, मई 30 -- फतेहपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्यघर जिले में दम तोड़ती दिखाई दे रही है। कारण है बिजली कटौती जिससे उपभोक्ताओं को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। हालत यह है कि बिजली की समस्या और बढ़ते बिल से बचने के लिए उपभोक्ताओं ने लाखों रुपये खर्च कर सोलर रूफटाप सिस्टम लगवाए इसके बावजूद उन्हे इसका लाभ नहीं मिल पा रहा। सबसे अधिक बिजली उत्पादन के समय बिजली गुल हो जाने से राहत नहीं मिल पा रही है। बड़ी संख्या में योजना के तहत लोगों ने सोलर रूफटाप लगवाए थे जिससे बिजली बनने के बाद खर्च के अलावा अतिरिक्त बिजली ग्रिड में जाने से अधिक आने वाले बिल में राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- बिजली किल्लत व महंगाई से सोलर पैनल की याद आई लेकिन धरातल पर स्थित इससे उलट दिखाई दे रही है दोपहर के समय सबसे अधिक धूप निकलने से बिजली उत्पादन के ...