बिजली कटौती से जीवनरक्षक दवाओं पर संकट
प्रयागराज, जून 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। इलाहाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से लीडर रोड पर मंगलवार शाम को हुई बैठक में शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या पर गहरी चिंता जताई गई। दवा व्यापारियों ने कहा कि भीषण गर्मी में जहां दुकानदार परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर फ्रिज में सुरक्षित रखी जाने वाली जीवनरक्षक दवाओं और इंजेक्शनों की गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है।अध्यक्ष अनिल दुबे ने बताया कि कई महत्वपूर्ण इंजेक्शन ऐसे हैं जिन्हें निर्धारित तापमान में रखना जरूरी होता है। लगातार बिजली बाधित होने से इनके खराब होने या असर कम होने की आशंका बनी रहती है। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समय रहते बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है। उन्होंने प्रशासन और बिजली विभाग से मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.