बिजली कटौती से जिला अस्पताल की सेवाएं प्रभावित
मैनपुरी, मई 20 -- भीषण बिजली कटौती से निजात नहीं मिल रही। शहर, कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही कटौती के साथ-साथ लो वोल्टेज की समस्या भी पैदा हो गई है। इमरजेंसी सेवाओं के लिए बिजली की बड़ी जरूरत है। लेकिन जिला अस्पताल को भी बिजली नहीं मिल पा रही। मंगलवार की रात शुरू हुई बिजली कटौती बुधवार को तड़के तीन बजे तक होती रही। जिला अस्पताल के सीएमएस रात 2:30 बजे तक जागे और अस्पताल की व्यवस्थाओं को संभाला। जिला अस्पताल में 24 घंटे बिजली की जरूरत है। इमरजेंसी सेवाओं के अलावा मरीजों के विभिन्न वार्डों में बिजली व्यवस्था के बिना काम नहीं चलेगा। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के बीच गहराया बिजली संकट, ग्रामीण क्षेत्रों में लो-वोल्टेज और कटौती से लोग बेहाल लेकिन मंगलवार की रात बिजली की ट्रिपिंग और कटौती ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को प्रभावित कर दिया। जिला अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.