बांदा, मई 26 -- कमासिन। कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। रात की विद्युत कटौती से लोगों को रतजगा करना पड़ रहा है। बिजली कटौती से उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल हैं। कस्बा निवासी मनोज कुमार द्विवेदी, बबलू तिवारी, हिम्मत सिंह, राममिलन, चुनवाद, संतोष कुमार आदि ने बताया है कि अघोषित विद्युत कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही है। एक तरफ आवां की तरह धरती धधक रही है तो दूसरी तरफ विद्युत कटौती ने जनजीवन को भारी मुसीबत में डाल दिया है। रात में चार-चार घंटे तक विद्युत कटौती की जा रही है। ग्राम वासियों ने विद्युत कटौती बंद करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...