पाकुड़, अप्रैल 22 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़ सदर क्षेत्र में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कृष्णापुरी कॉलोनी, श्याम नगर, प्यादापुर, बैंक कॉलोनी, तलवाडांगा मालपहाड़ी रोड और हरिन्दगा बाजार जैसे कई इलाकों में घंटों-घंटों तक बिजली गुल रहने की शिकायतें सामने आ रही हैं। कहीं ट्रांसफार्मर में खराबी, कहीं एक फेज में बिजली गायब रहने तो कहीं लो वोल्टेज की समस्या से परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, भीषण गर्मी के इस मौसम में बार-बार और लंबे समय तक होने वाली बिजली कटौती से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। घरों में पानी की समस्या, बच्चों की पढ़ाई में बाधा और छोटे व्यापारियों के कामकाज पर सीधा असर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- जिले में गर्मी बढ़ते ही चरमराने लगी बिजली की आपूर्ति लोगों का कहना है कि यह सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.