बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, डीएम से लगाई गुहार
बांदा, जून 17 -- बांदा। तिंदवारा के लोग कई दिनों से बिजली कटौती का सामना कर रहे हैं। जिस पर जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। गांव में करीब चार महीने पहले सड़क किनारे लगे 25 बिजली के खंभे टूट गए थे, जिनकी मरम्मत या बदलाव अब तक नहीं किया गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगा डीएम से शिकायत की है। ग्रामीणों ने बताया चार माह पहले एक ट्रक की टक्कर से 25 बिजली के खंभे टूट गए थे। इसके बाद से गांव की बिजली आपूर्ति बाधित है। भीषण गर्मी के कारण ग्रामीणों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- 50 घरों की 500 मीटर दूर से बांस-बल्ली के सहारे दौड़ रही बिजली ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या की जानकारी कई बार बिजली विभाग के जेई, एसडीओ और एक्सईएन सहित उच्च अधिकारियों को फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से दी थी। हाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.