आगरा, जून 6 -- देहात क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र की जनता परेशान है। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा ने कहा कि कई गांवों में तो लगातार बिजली नहीं रहती है। बिजली की कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं। अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। उन्होंने ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत को पत्र लिखते हुए भीषण गर्मी में उच्च अधिकारियों को निर्देश देने का कहा ताकि बिजली कटौती न हो और समस्या का निदान कर बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...