बिजली कटौती से गहराया जल संकट, आंशिक जलापूर्ति
धनबाद, मई 20 -- भीषण गर्मी और बार-बार बिजली कटने से झरिया में पानी का संकट बढ़ गया है। बिजली नहीं रहने से जामाडोबा जल संयंत्र में फिल्ट्रेशन और भंडारण नहीं हो पा रहा। मंगलवार को सुबह की जलापूर्ति देर शाम जाकर हो सकी। जामाडोबा संयंत्र में करीब 20 मोटर पंप हैं। कर्मियों के अनुसार बिजली जाने पर पंप चालू करने में 45 मिनट लगते हैं। दिन में 10 बार बिजली कट रही है, जिससे भंडारण मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी शुरू होते ही सप्लाई अनियमित हो गई है। पानी का प्रेशर भी कम है। जामाडोबा से कम पानी आने के कारण झरिया में सप्लाई घट गई है। यह भी पढ़ें- झरिया-जोड़ापोखर में बिजली कटौती से जल संकट गर्मी में खपत ज्यादा है, पर जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा। झरिया के लोग पूरी तरह सप्लाई के पानी पर निर्भर हैं, दूसरा विकल्प नहीं है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.