सीवान, अप्रैल 2 -- सीवान। जिले में बढ़ती गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। दिन और रात में कई-कई घंटे बिजली गुल रहने से आमजन का जीवन प्रभावित हो गया है। घरों में पंखे और कूलर बंद रहने से बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी खराब बताई जा रही है। बिजली नहीं रहने से पेयजल आपूर्ति, मोबाइल चार्जिंग और पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं हुई तो हालात और खराब हो जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...