बिजली कटौती से गर्मी में परेशानी बढ़ी
बाराबंकी, जून 25 -- रामनगर। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। तहसील मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली संकट बना रहता है। पिछले चार-पांच दिनों से बिजली आपूर्ति की स्थिति खराब हुई है। जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं। नगर क्षेत्र में जहां दिन और रात में दो-दो से तीन-तीन घंटे बिजली गुल रह रही है, वहीं ग्रामीण इलाकों में स्थिति इससे भी अधिक खराब बताई जा रही है। कई गांवों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय बिजली कटौती होने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है जबकि दिन में पंखे, कूलर और पानी की मोटरें बंद रहने से भी दिक्कतें होती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली न रहने से पेयजल संकट भी गहराने लगा है। टंकियों से पानी की उपलब्धता पर असर पड़ रहा है। छोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.