बिजली कटौती से खफा लोगों ने पल्ला-सेहतपुर रोड जाम किया
फरीदाबाद, अप्रैल 30 -- फरीदाबाद, प्रमुख संवाददाता। पल्ला-सेहतपुर रोड पर बिजली की किल्लत से परेशान जगराम सरपंच कॉलोनी के लोग गुरुवार दोपहर को सड़क पर उतर आए। लोगों ने बल्ली लगाकर रोड को जाम कर दिया। लोगों का आरोप था कि चार-पांच दिन से कॉलोनीमें बिजली की किल्लत चल रही है। इसके बाद बिजली निगम प्रबंधन ने यहां ट्रांसफार्मर लगा दिया। उसके बाद बिजली चालू हो गई। करीब आधे घंटे तक विरोध जताकर लोग अपने घरों को चले गए। जगराम सरपंच कॉलोनी में चार-पांच से बिजली की समस्या चल रही है। बिजली आपूर्ति न होने से लोगों को अपने घरेलू काम निपटाने में दिक्कत आ रही थी। वहीं पेयजल की समस्या भी गहरा गई थी। बुधवार रात को बिजली ट्रांसफार्मर की लीड जल गई थी। इससे यहां बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इसके विरोध में लोगों ने बल्ली लगाकर पल्ला-सेहतपुर सड़क पर जाम लगा दिया। इसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.