गाजीपुर, अप्रैल 26 -- गहमर क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। भीषण गर्मी के बीच दिन-रात बिजली गायब रहने से आमजन परेशान और आक्रोशित हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार 33/11 मां कामाख्या धाम गहमर उपकेंद्र से सुबह 7-8 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है और हर एक-दो घंटे की सप्लाई के बाद रोस्टिंग शुरू हो जाती है। यह सिलसिला पूरे दिन और रात चलता रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि कागजों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जाता है, लेकिन वास्तविकता में उन्हें मात्र 8-10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। यह भी पढ़ें- गुरुआ में बिजली की आंख मिचौली से ग्रामीण परेशान, गर्मी में हाल बेहाल बिजली के अभाव में जहां इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बेकार साबित हो रहे हैं, वहीं पानी की भारी किल्लत और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.