जौनपुर, दिसम्बर 26 -- मुफ्तीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र में इस समय गेंहू की सिंचाई में किसान जुटे हुए हैं। शीतलहर चरम पर है। बिजली दिन में मनमाने ढंग से कटौती होने के कारण किसान परेशान हैं। कभी तीन तो कभी चार घंटे ही मिल रही है। विवशता में लोग पंपिंगसेट लगाकर सिंचाई कर रहे हैं। जेई गुंजन यादव ने बताया कि हीटर, बिजली इंज्क्शन के प्रयोग से इन दिनों बिजली की डिमांड बढ़ी है। किसानों का कहना है कि रात 7 से 8 के बीच में भोजन बनता है। उस समय सप्लाई कहां से आती है। क्षेत्रीय किसानो ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.