अलीगढ़, फरवरी 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रविवार को अवकाश के दिन शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। देहलीगेट क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से आसपास के इलाकों की बिजली गुल हो गई। आग की लपटें उठती देख क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची विभागीय टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आपूर्ति बहाल की। खैर अड्डा क्षेत्र में शनिवार देर रात करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जो सुबह दस बजे तक बहाल नहीं हो सकी। हनुमानपुरी फीडर की बिजली बार-बार ट्रिप करती रही, जिससे उपभोक्ता परेशान रहे। अवंतिका फेज-दो में सुबह से ही बिजली बाधित रही, जबकि मानसरोवर विक्रम कॉलोनी में हर दो-तीन घंटे के अंतराल पर सप्लाई बाधित होती रही। रघुवीरपुरी व पला साहिबाबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.