सोनभद्र, जून 22 -- बीजपुर,हिंदुस्तान संवाद। सूबे की सरकार ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन बीजपुर के नधिरा उपकेंद्र अंतर्गत बकरिहवा फीडर पर इन दावों की धज्जियां उड़ रही हैं। इस समय क्षेत्र की बिजली सप्लाई पूरी तरह भगवान भरोसे चल रही है। इससे लगभग 20 गांवों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। 24 घंटे में से 10 घंटे लाइन फाल्ट में बिता देता है तो 6 घंटे रोस्टिंग की भेंट चढ़ जाते हैं। बची-खुची 8 घंटे की सप्लाई देने में भी पूरा महकमा हांफ रहा है।​ स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव बिजली के तार और पोल पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। हालात इतने बदतर हैं कि जगह-जगह लगाए गए एबीसी केबल सड़-गल कर नीचे टपक रहे हैं। विभाग के पास मरम्मत के नाम पर कोई संसाधन और पैसा नहीं है ला...