बिजनौर, अप्रैल 27 -- धामपुर। ग्रामीण क्षेत्र इन दिनों भीषण बिजली कटौती से जूझ रहे हैं। गांव में प्रतिदिन कई-कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उपभोक्ता गौरव, दिनेश कुमार, राजकुमार का कहना है कि विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शिकायत की गई, बावजूद अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. जगदीश सिंह, पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह, हेमन्त सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण घरेलू कार्यों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई और छोटे व्यापार भी प्रभावित हो रहे हैं। यह ...