अलीगढ़, मई 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शुक्रवार को भी शहर में बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें कम नहीं होने दीं। हालात ऐसे रहे कि बिजली विभाग की हेल्पलाइन और व्हाट्सएप ग्रुप दिनभर शिकायतों से भरे रहे। शिवपुरी, रघुवीरपुरी और हनुमानपुरी फीडर से जुड़े इलाकों में लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शिवपुरी क्षेत्र में गुरुवार देर रात से ही बिजली आपूर्ति बाधित रही, जो शुक्रवार सुबह तक पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के जरूरी समय में भी बिजली गायब रहने से दिनचर्या प्रभावित हो गई। वहीं रघुवीरपुरी में भी इसी तरह की स्थिति बनी रही, जहां उपभोक्ताओं ने बार-बार बिजली जाने और आने की समस्या को लेकर नाराजगी जताई। हनुमानपुरी फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि सुबह के समय भी अनावश्यक कटौती की जा रही...