बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहाल, जागकर काट रहे रात
गौरीगंज, मई 19 -- शुकुल बाजार, संवाददाता। रोस्टर के अलावा हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली आने-जाने से ग्रामीणों के साथ ही हर वर्ग प्रभावित और परेशान है। हालात यह है कि उपभोक्ताओं को रात में चार घंटे भी लगातार बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे लोगों को रतजगा करना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी में छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे अधिक परेशान हैं। विकासखंड शुकुल बाजार की 54 ग्राम पंचायतों की दो लाख से अधिक आबादी को महोना, बाजार शुकुल और सत्थिन विद्युत उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति की जाती है। क्षेत्र का सबसे पुराना महोना विद्युत उपकेंद्र वर्ष 1966 में स्थापित किया गया था। यह भी पढ़ें- लोड बढ़ने पर सेक्शन काटकर दी जा रही सप्लाई इसके बाद आबादी और उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने पर दो अन्य उपकेंद्र बनाए गए। लेकिन बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.