गाजीपुर, अप्रैल 5 -- गाजीपुर (जमानियां)। उमस भरी गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। उपभोक्ताओं का कहना है कि लोकल फाल्ट, ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गयी है। उपभोक्ताओं ने बताया कि दिन में हर आधे घंटे पर बिजली की कटौती हो रही है। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति में सुधार लाने के लिए विभागीय स्तर पर कोई कार्य नहीं होता है। बिजली कटौती की शिकायत के लिए 1912 पर कॉल किया गया। इसके बाद भी जनसुनवाई नहीं हुई। उपभोक्ताओं ने कहा विभागीय स्तर पर सुधार नहीं होने पर उपभोक्ता धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.