भदोही, मार्च 27 -- ऊंज। वहिदा नगर पावर हाउस से जुड़े दो सौ गांव में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है। दिन में तो किसी तरह लोग समय काट ले रहे हैं लेकिन रात्रि में बिन बिजली जीना दुश्वार हो गया है। इधर कुछ दिन से रात्रि बिजली कटौती काफी बढ़ गई है। शाम ढलते ही बिजली ट्रिपिंग का खेल शुरु हो जाता है। बार-बार बिजली कटने से दुकानदारों को काफी दिक्कत झेलना पड़ रहा है। क्षेत्र के बिछिया, ऊंज, नवधन, कुरमैचा, वहिदा, सीकीचौरा, रोही, सुधवें, अकोढ़ा, पिलखुना समेत दर्जनों गांव में अंधाधुंध बिजली कटौती हो रही है। उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों का ध्यानाकृष्ट कराते हुए अघोषित कटौती बंद कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.