पूर्णिया, मई 8 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार हो रही कटौती ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सरकार के 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावों के उलट, क्षेत्र में लोगों को महज 5 से 7 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जिससे आम लोगों में भारी आक्रोश है।
बिजली विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी अनुश्रवण सह निगरानी समिति के नगर पंचायत अध्यक्ष विकास कुमार उर्फ विक्की भगत, पूर्व मुखिया रीता देवी, समाजसेवी देव किशोर साह उर्फ देवल साह, छात्र नेता संजीव कुमार उर्फ छैला यादव, व्यवसायी बिमल यादुका, आनंद यादुका, मकुनी मंडल, पैक्स अध्यक्ष तबरेज आलम, वार्ड पार्षद मनीष महतो, रिक्की महतो सहित कई जनप्रतिनिधियों ने बिजली विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.