प्रयागराज, मई 24 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और शिकायतों के निस्तारण में आ रही दिक्कतों को लेकर प्रयागराज व्यापार मंडल ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को ई-मेल के माध्यम से ज्ञापन भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। व्यापार मंडल ने कहा कि बिजली संकट से उद्योग, व्यापार, किसान और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- बिजली को लेकर ऐक्शन में अधिकारी, घर-घर जांच की तैयारी, बताया- क्यों ज्यादा संकटबिजली कटौती का प्रभाव प्रयागराज व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने कहा कि सरकार विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन स्थानीय स्तर पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों अघोषित कटौती हो रही है। भीषण गर्मी में बिजली बाधित रहने से बाजारों की गतिवि...