बिजली कटौती से आक्रोश, सड़क पर बैठे ग्रामीण
प्रयागराज, मई 22 -- थरवई, हिन्दुस्तान संवाद। 46 के पार पारा के बीच बिजली की अनियमित कटौती से शुक्रवार सुबह लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज लोग पहले थरवई बाजार में फिर सहसों-फाफामऊ बाईपास पर बैठकर रास्ता जाम कर दिए।थरवई उपकेंद्र में चार फीडर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चारों एक साथ आपूर्ति कर ही नहीं पाते। रात नौ बजे के बाद कटौती शुरू होती है तो कब बिजली आएगी पता नहीं। इस समय भीषण गर्मी है। रात में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इसी से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार सुबह महेश यादव, विजय गौतम, मनु तिवारी, सज्जन द्विवेदी की अगुवाई में थरवई बाजार में सड़क पर बैठ गए। यह भी पढ़ें- अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश लोगों के अनशन में दुकानें बंद कर दुकानदार भी शामिल हो गए। कई घंटे बाद भी ज़ब बिजली विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौक़े पर नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.