जौनपुर, जुलाई 9 -- रामनगर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को किसानों, मजदूरों और गरीबों की विभिन्न समस्याओं को लेकर रामनगर ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी वर्षा बंग को सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष पंकज प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती, बदहाल सिंचाई व्यवस्था और विकास कार्यों में अनियमितताओं के कारण किसानों व ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने भूमिहीन एवं गरीब परिवारों को आवासीय पट्टा और मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, गरीब एवं मजदूर परिवारों का पुराना बिजली बिल माफ करने तथा 300 यूनिट मुफ्त बिजली उप...