अमरोहा, जुलाई 1 -- कस्बे में लगातार की जा रही अघोषित बिजली कटौती संग लो वोल्टेज की समस्या से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लो वोल्टेज के चलते कूलर, पंखे, एसी, पानी की मोटर समेत अन्य विद्युत उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। दुकानदारों, छोटे व्यापारियों और किसानों का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में पेयजलापूर्ति भी प्रभावित हो रही है। कम वोल्टेज के चलते मोटर नहीं चल पा रही हैं। वहीं विभागीय अधिकारी कटौती कंट्रोल स्तर से होने की बात कह रहे हैं। यह भी पढ़ें- जले ट्रांसफार्मर और लो वोल्टेज से बढ़ी परेशानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...