बिजली कटौती व लो-वोल्टेज से नाराज भाजपाइयों का प्रदर्शन
आजमगढ़, मई 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी स्थित हाईडिल कॉलोनी के पास मुख्य अभियंता कार्यालय पर शुक्रवार को बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर भाजपा नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विभागीय अधिकारियों से तत्काल बिजली कटौती पर रोक लगाने तथा सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सिह ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। यह भी पढ़ें- जिले में भयंकर बिजली संकट, कंट्रोल रूम बेमतलब प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.