गिरडीह, अप्रैल 25 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। तपती गर्मी के बीच धनवार प्रखंड क्षेत्र में बिजली संकट ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रह रही है, जिससे दैनिक जीवन के साथ-साथ जरूरी सेवाएं भी प्रभावित हो रही है। इसी गंभीर समस्या को लेकर भाजपा नेता सह समाजसेवी एवं उपाध्यक्ष रामनिवास पांडेय ने सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर धनवार प्रखंड में व्याप्त भीषण बिजली संकट के संबंध में ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती पर सांसद का सख्त रुख, अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने क्षेत्...