गिरडीह, अप्रैल 17 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बिजली बिल में लगातार हो रही बढ़ोतरी, स्मार्ट मीटर में मनमाने तरीके से बढ़े हुए बिल एवं निरंतर बिजली कटौती के खिलाफ भाजपा जिला ग्रामीण व जिला महानगर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को एकदिवसीय धरना दिया गया। यह धरना प्रदर्शन विद्युत अधीक्षण अभियंता कार्यालय डांडीडीह गिरिडीह के समक्ष दिया गया। धरना के बाद भाजपा के शिष्टमंडल ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन भी सौंपा। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय व संचालन जिला उपाध्यक्ष सिकंदर हेम्ब्रम कर रहे थे। धरना में महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि बिजली बिल में बढ़ोतरी की जा रही है। यह भी पढ़ें- घंटों कटौती और गलत बिजली बिलों की झेल रही मार : डॉ. सुरेन्द्र अभी मीटर नहीं लगेगा तो बाद में शुल्क लगेगा, इस तरह के फरमान से दहशत फैल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.