गंगापार, मई 27 -- भीषण गर्मी के बावजूद नेवढिया विद्युत उपकेंद्र से लगातार अघोषित बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। बिजली उपभोक्ताओं ने बताया कि दिन के वक्त बिजली की सप्लाई लगभग ठीक-ठाक रहती है, लेकिन शाम होते होते बिजली अव्यस्था का रूप ले लेती है। बिजली कटौती के साथ लगातार ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि 10 से 12 और फिर रात्रि दो बजे के बाद की कटौती नींद हराम कर देती है। उपकेंद्र से जुड़े चपरतला, अखरी शाहपुर, अमिलिया कलां, मरहा, उरुवा, भडेवरा आदि गांव के ग्रामीणों ने रात्रि कटौती और ट्रिपिंग की समस्या से निजात पाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- महादेवगंज फीडर से 36 घंटे में केवल दो घंटे बिजली मिली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...