बलरामपुर, मई 4 -- तुलसीपुर, संवाददाता। अधीक्षण अभियंता, विद्युत प्रणाली नियंत्रण लखनऊ की ओर से जारी नई व्यवस्था के तहत बिजली कटौती के रोस्टर में बदलाव किया गया है। यह संशोधित रोस्टर एक मई से लागू होकर 31 मई तक प्रभावी रहेगा। इसके अनुसार प्रतिदिन कुल ढाई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। स्थानीय अवर अभियंता धर्मात्मा गौड़ ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में सुबह 6 बजे से 7 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक कटौती की जाएगी। वहीं मुख्यालय क्षेत्र में प्रातः 6:30 बजे से 8 बजे तक और दोपहर 12:15 बजे से 1:15 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित रोस्टर के अनुसार आवश्यक कार्यों की योजना बनाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.