बुलंदशहर, अप्रैल 30 -- नगर में लगातार हो रही अनियमित बिजली कटौती से नाराज़ व्यापारियों ने व्यापारी सुरक्षा फोरम के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने बिना पूर्व सूचना हो रही कटौती पर रोष जताते हुए कहा कि इससे भीषण गर्मी में जनजीवन और व्यापार दोनों प्रभावित हो रहे हैं। अधिशासी अभियंता ने आंधी-तूफान के कारण लाइनों में आई खराबी और बकाया बिलों के चलते डिस्कनेक्शन को समस्या का कारण बताते हुए 2-3 दिनों में आपूर्ति सामान्य करने का आश्वासन दिया। साथ ही कटौती के लिए समय-सीमा तय करने की बात कही। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि जल्द सुधार न होने पर वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सनी सिंघल,अरुण कुमार, राकेश अग्रवाल, राकेश वार्ष्णेय, विकास गर्ग, भोला सराफा, जितिन साहनी, लकी अग्रवाल, रवि वार्ष्ण...