लखीमपुरखीरी, जून 8 -- मितौली। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से परेशान लोगों के सब्र का बांध रविवार को टूट गया। आक्रोशित लोगों ने मितौली पावर हाउस पहुंचकर प्रदर्शन किया। लोगों ने अधिशासी अभियंता के नाम संबोधित ज्ञापन अवर अभियंता को सौंपा। रामनगर फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं ने जर्जर बिजली लाइन, बार-बार होने वाले फाल्ट और कर्मचारियों की कमी के विरोध में विद्युत उपकेंद्र मितौली परिसर में रविवार को प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जहां लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं फसलों की सिंचाई भी बाधित हो रही है। लोगों का आरोप है कि करीब 80 गांवों को बिजली देने वाला रामनगर फीडर जर्जर तारों और पेड़ों के बीच से गुजरने वाली लाइनों के कारण अक्सर बाधित रहता है। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती पर भड़के लोग, पॉवर हाउस पर प्रदर्शन पूरे फीडर का सं...