बांदा, मार्च 27 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा में रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर शाम तक बिजली न रहने पर रामनवमी शोभायात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया। कुछ समय के लिए नरैनी रोड हनुमान मंदिर के पास शोभायात्रा को रोककर विरोध दर्ज कराया। कहा कि जब तक बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होता तब तक शोभा यात्रा आगे नहीं जाएगी। इस बात को लेकर श्रद्धालुओं एवं पुलिस के बीच वाद-विवाद बढ़ता इसी दौरान करीब बीस मिनट बाद विद्युत व्यवस्था ठीक हो गई। इसके बाद शोभायात्रा आगे बढ़ते हुए नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.