हापुड़, जुलाई 1 -- नगर के मोदीनगर रोड बिजली घर से आवास विकास कालोनी के कई मोहल्लों को बिजली आपूर्ति दी जाती है, लेकिन एक सप्ताह से कालोनियों में बिजली की अद्यौषित कटौती हो रही है। इससे गुस्साएं उपभोक्ताओं ने सोमवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर ताला जड़कर जमकर हंगामा किया। करीब आधा घंटे तक एसई ऑफिस का ताला लगा रहा और कार्यालय के कर्मचारी अंदर बंद रहे। हालांकि हंगामे की सूचना पर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर पहुंचे और उन्होंने उपभोक्ताओं को दो दिन में समस्या का स्थायी समाधान कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर उपभोक्ता शांत हुए। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती पर बिफरे उपभोक्ता, एसई ऑफिस पर जड़ा तालाबिजली संकट नगर के मोदीनगर रोड बिजली घर से मेरठ रोड स्थित आवास विकास कालोनी, गांधी बिहार, सर्वोदय कालोनी, पंचशील कालोनी, पंचवटी, राजीव एन्कलेव, मिथलेश बिहार...