बिजली कटौती पर फूटा सीबीगंज के उद्यमियों का गुस्सा
बरेली, मई 21 -- सीबीगंज औद्योगिक क्षेत्र में बदहाल बुनियादी सुविधाओं को लेकर उद्यमियों का दर्द बुधवार को खुलकर सामने आया। रामपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित सीबीगंज औद्योगिक एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग में उद्यमियों ने बिजली संकट, खराब सड़कें, जलनिकासी और सुरक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों के सामने जमकर नाराजगी जताई। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। परसाखेड़ा से रामपुर रोड होते हुए सीबीगंज आने वाली मुख्य विद्युत लाइनें पेड़ों से प्रभावित रहती हैं, जिसके कारण आंधी और बारिश आते ही आपूर्ति ठप हो जाती है। इससे उत्पादन कार्य बुरी तरह प्रभावित होता है और उद्यमियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। एक फॉल्ट ठीक करने में आठ से दस घंटे का समय लग जाता है। उद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.