काशीपुर, अप्रैल 24 -- जसपुर, संवाददाता। बिजली कटौती से नाराज ग्राम प्रधानों और किसानों ने शुक्रवार को ईई का घेराव किया। उन्होंने कटौती बंद नहीं होने पर सोमवार से दफ्तर में तालाबंदी कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। साथ ही प्रधानों ने हजीरो क्षेत्र के लाइनमैन पर शराब पीने का आरोप लगाते हुए उसे हटाने की मांग भी की। ईई ने मामले में लाइनमैन को जवाब तलब किया है। शुक्रवार को ग्राम प्रधान रायपुर दिलशाद शाह के नेतृत्व में प्रधान ईई कार्यालय पहुंचे। यहां ईई जीएस कार्की से मुलाकात कर नगर और देहात में हो रही अघोषित बिजली कटौती पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि दिन-रात बिजली बंद रहने से लोग परेशान हैं, किसान अपने कार्य नहीं कर पा रहे हैं और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- आज से जसपुर के 12 गांवों में होगी बिजली कटौती ईई ने कटौती में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.