बिजली कटौती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर बिजली घर में किया प्रदर्शन
देहरादून, मई 23 -- हरिद्वार। ज्वालापुर व उसके आसपास के क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से खफा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को ज्वालापुर के बिजली घर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी नेता वरुण बालियान और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि जनता लगातार हो रही बिजली की कटौती से वह परेशान हैं और वहीं दूसरी और बिजली विभाग के अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे। वरुण बालियान ने कहा कि भाजपा की सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाकर लोगों पर आर्थिक बोझ तो डाला दिया, लेकिन उपभोक्ताओं को अधिक पैसे खर्च करने के बावजूद भी सुचारू रूप से बिजली नहीं मिल रही है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुरली मनोहर, अंकित चौहान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.