लखनऊ, मई 23 -- Yogi Government Action: यूपी के भीषण गर्मी के बीच हो रही बिजली कटौती को लेकर योगी सरकार अब ऐक्शन में आ गई। योगी सरकार ने ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन के चार अभियंताओं पर कार्रवाई की है। दो अधिशासी अभियंताओं को निलंबित किया गया है, एक अधीक्षण अभियंता को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि और एक मुख्य अभिंयता को चेतावनी दी गई है। ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन के एमडी मयूर माहेश्वरी ने बताया कि 220 केवी मुरादनगर-बापूधाम लाइन पर टावर संख्या 226 के डेड एंड फिटिंग टूट गई। इसकी वजह से मुधबन बापूधाम उपकेंद्र पर लंबे वक्त तक बिजली नहीं थी। बापूधाम उपकेंद्र गत आठ मई से ही ब्रेकडाउन में थी और उपकेंद्र केवल एक ही स्रोत में संचालित हो रहा था। भीषण हीटवेव के समय में भी वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजाम नहीं हुआ। इस मसले में गाजियाबाद के अधिशासी अभियंता राहुल और मेरठ के अ...