लखनऊ, मई 23 -- Yogi Government Action: यूपी के भीषण गर्मी के बीच हो रही बिजली कटौती को लेकर योगी सरकार अब ऐक्शन में आ गई। योगी सरकार ने यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन में लापरवाही पर अफसरों पर बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने दो एग्जीकयूटिव इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया है। कुछ अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की तलवार लटकी है। कभी भी इन पर गाज गिर सकती है। बतादें कि यूपी में पिछले कुछ दिनों से आग बरस रही है। तापमान बढ़ने के कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए बिजली ही एक सहारा है, वह भी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रही है। बिजली कटौती को लेकर कई जिलों में प्रदर्शन भी हुए हैं। कटौती को लेकर कई विधायकों ने भी सीएम योगी को लेटर भेजे हैं। इसको देखते हुए सीएम योगी ने सख्त रुख अपनाया है। योगी सरकार ने गाजियाबाद...