बिजली कटौती पर आक्रोश
दरभंगा, जून 5 -- पंकज महासेठ,दरभंगा। सीपीआई (एम) बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती ने बयान जारी कर कहा कि रामनगर ग्रिड से बिजली आपूर्ति में हो रही अनियमित कटौती एवं लोवोल्टेज की समस्या को लेकर उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है। श्याम भारती ने बताया कि रामनगर ग्रिड एवं अनार, हायाघाट, घोघरामा, हथौड़ी, कोठी सब ग्रिड से जुड़े उपभोक्ताओं द्वारा बिजली की आपूर्ति सही ढंग से नहीं होने एवं लो वोल्टेज की शिकायत पर उन्होंने रामनगर ग्रिड के एसडीओ से वार्ता कर अविलंब बिजली आपूर्ति में सुधार लाने की मांग की। एसडीओ ने बताया कि कई दिनों से 50 केवीए के ट्रांसफॉर्मर में गड़बड़ी होने के चलते उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति में कठिनाई हो रही है। ट्रांसफॉर्मर को बदलने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने एक सप्ताह के बाद सुचारू रूप से बिजली की आपूर्ति बहाल होने का आश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.