बिजली कटौती ने कराया रतजगा, उपकेंद्रों से लेकर हेल्पडेस्क का किया घेराव
बरेली, जून 28 -- उमस भरी गर्मी के बीच शहर में रिकॉर्ड फॉल्ट व ट्रिपिंग से बिजली व्यवस्था चौपट हो गई। शुक्रवार को पूरे दिन व रातभर हुई बिजली कटौती से आक्रोशित लोगों ने महानगर, किला, मढ़ीनाथ उपकेंद्र का घेराव किया। कालीबाड़ी के लोगों ने देररात हेल्पडेस्क का घेराव कर हंगामा किया। शनिवार को भी शहर के एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में बिजली व्यवस्था बेपटरी रही। आक्रोशित लोग हेल्पेडस्क, विद्युत उपकेंद्र, कंट्रोल रूम में फोन कर शिकायत करने के साथ ही सोशल मीडिया में भी बिजली व्यवस्था को कोसते रहे। महानगर, किला उपकेंद्र के लोगों को बिजली कटौती के कारण रतजगा करना पड़ा। देर रात महानगर उपकेंद्र का घेराव करने पहुंचे लोग रात दो बजे पुलिस के समझाने पर लौटे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News शहर का बिजली संसाधन 5-10 मिनट की आंधी बारिश में भी बेदम पड़ रही उमस भरी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.